यातायातयूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ लोकार्पण, कल सुबह 8 बजे से दौड़ेंगे वाहन!

लखनऊ: राजधानी लखनऊ और कानपुर के बीच सफर अब पहले से कहीं अधिक तेज़ और आसान होने जा रहा है। 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण किया गया, जबकि 14 जुलाई सुबह 8 बजे से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

इस अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकेंगे। इससे लखनऊ से कानपुर तक का सफर, जो पहले लगभग 2 घंटे तक का होता था, अब महज़ 35 से 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

यह एक्सप्रेसवे कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसे उत्तर प्रदेश का पहला बैरियर-फ्री एक्सप्रेसवे बताया जा रहा है, जहां AI आधारित निगरानी प्रणाली, 100 से अधिक हाई-टेक कैमरे, सोलर ऊर्जा आधारित व्यवस्थाएं और आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इन तकनीकों की मदद से यातायात की निगरानी, दुर्घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित सफर सुनिश्चित किया जाएगा।

लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच आवागमन आसान होने के साथ-साथ व्यापार, उद्योग और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!