Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिकस्वास्थ्य

जान से खिलवाड़! सीवर लाइन के अंदर डाली गई 33 केवी बिजली लाइन, बड़े हादसे का खतरा!

लखनऊ। राजधानी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के कई इलाकों में सीवर लाइन के भीतर से 33 केवी तक की हाई वोल्टेज बिजली केबल बिछा दी गई हैं, जिससे न केवल सीवर सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है बल्कि किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका भी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार ऐशबाग, पार्क रोड, अलीगंज, पुरनिया चौराहा और गोमतीनगर समेत कई क्षेत्रों में सीवर चोक होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। हालांकि सीवर लाइन के अंदर बिजली के हाई वोल्टेज केबल होने के कारण सफाई कर्मचारी सीवर में उतरने या मशीनों से सफाई करने में हिचकिचा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या केबल क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में जान का खतरा हो सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक सीवर लाइन में मीथेन जैसी ज्वलनशील गैसें मौजूद रहती हैं। यदि बिजली केबल में फाल्ट होने से चिंगारी उत्पन्न होती है तो विस्फोट जैसी गंभीर घटना भी हो सकती है। इसके अलावा सीवर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए करंट लगने का खतरा भी बना रहता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग और जलकल विभाग ने संयुक्त रूप से सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। सर्वे के दौरान उन स्थानों की पहचान की जा रही है जहां सीवर लाइन के भीतर बिजली के केबल डाले गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों के अनुरूप केबलों को सीवर लाइन से हटाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

शहरवासियों और विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। ऐसे में संबंधित विभागों को जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस खतरे को समाप्त करना होगा, ताकि नागरिकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!