लखनऊ: चुनाव नतीजों पर रौशन सिंह का बयान—“यह सनातन धर्म की जीत”

लखनऊ। पांच राज्यों के हालिया विधानसभा चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए सनातन धर्म व गौ रक्षा के प्रदेश प्रचारक तथा उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन रौशन सिंह “चंदन” ने इसे “सनातन धर्म की जीत” बताया है।
रौशन सिंह ने कहा कि जब-जब सनातन धर्म का अपमान हुआ है, तब-तब जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से उसका जवाब दिया है। उनके अनुसार, यह जीत “अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय” का प्रतीक है।
उन्होंने विभिन्न राजनीतिक नेताओं के बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता ने ऐसे विचारों को शांतिपूर्ण ढंग से नकार दिया है। रौशन सिंह ने आगे कहा कि देश में अधिकांश स्थानों पर सनातन धर्म के अनुयायियों का प्रभाव है और आने वाले समय में यह और बढ़ेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटकर राजनीति करते हैं, उन्हें भविष्य में अपने रुख पर पुनर्विचार करना पड़ेगा। रौशन सिंह ने अपील की कि सभी को सनातन धर्म के मूल्यों को अपनाकर सामाजिक सद्भाव बनाए रखना चाहिए।




