धर्मयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

पहले बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था की भीड़, हनुमान मंदिरों में लंबी कतारें!

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के अवसर पर राजधानी लखनऊ में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने देर रात ही कपाट खोल दिए थे, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। आधी रात के बाद से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और परिक्रमा का सिलसिला लगातार जारी रहा।

श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंजता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, ताकि भीड़ को सुचारु रूप से नियंत्रित किया जा सके।

बड़े मंगल के इस पावन अवसर पर पूरे शहर में भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जो दिनभर जारी रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!