Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

बख्शी का तालाब में एमएलसी पवन सिंह चौहान का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत!

लखनऊ। बख्शी का तालाब क्षेत्र में व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा एमएलसी पवन सिंह चौहान का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह सम्मान समारोह क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित में किए गए प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद रतन सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष कौशल पथ शुक्ल, महामंत्री महाराजा ईतेंद्र सिंह, सभासद महोना मनोज रावत, व्यापार मंडल सदस्य मोनू रावत, कुंदन लोधी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि एमएलसी पवन सिंह चौहान के प्रयासों से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अनुमति के बाद नेशनल हाईवे सीतापुर रोड पर दो महत्वपूर्ण डिवाइडर कट बनाए गए हैं। इससे बख्शी का तालाब क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम हुई है और लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली है।

व्यापारियों ने यह भी कहा कि इन डिवाइडर कट्स के निर्माण से ट्रैफिक दबाव कम हुआ है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण स्तर में कमी आई है और आमजन को सुविधा मिली है।

कार्यक्रम के दौरान एमएलसी पवन सिंह चौहान ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेष रूप से छोटे एवं गरीब व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने एमएलसी की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!