Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
टॉप न्यूज़दुनियादेश

सोना ₹8800 सस्ता, चांदी 56500 टूटी

सोने-चांदी की तूफानी रफ्तार पर आखिर ब्रेक लग ही गया। जिस तेजी ने निवेशकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था, उसी बाजार ने शुक्रवार, 30 जनवरी को तगड़ा झटका दे दिया।

MCX पर सोना 4% से ज्यादा टूट गया और अपने ऑलटाइम हाई से सीधा 8,800 रुपए सस्ता (gold price fall) हो गया। दोपहर 2 बजे कीमत पिछले सत्र के 1,83,962 रुपए (gold price today) से फिसलकर 1,75,100 रुपए (gold rate today) के लो लेवल पर पहुंच गई।

चांदी का हाल तो और भी खराब रहा। जो कीमतें आसमान छू रही थीं, वे औंधे मुंह गिरीं। चांदी अपने ऑलटाइम हाई 4,20,000 रुपए (silver price today) से लुढ़ककर 3,63,500 रुपए (silver rate today) पर आ गई। यानी एक ही झटके में 56,500 रुपए (silver price fall) की भारी गिरावट। तेजी के नशे में बैठे निवेशकों के लिए ये गिरावट कड़वी हकीकत बनकर सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!