युवायूपीराजनीति

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने घोषित की 63 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी।

लखनऊ, 23 सितंबर। भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी (INDJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ. रामाशीष राय ने पार्टी की 63 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नई कार्यकारिणी में 36 पदाधिकारी और 27 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं।

डॉ. रामाशीष राय को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सिंहासन प्रसाद गुप्त को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। बसंत कुमार (आईएएस सेवानिवृत्त), रमेश प्रसाद अवस्थी, ए.के. राय (आईएएस सेवानिवृत्त), ब्रजेश शर्मा, राजेश तोमर (पूर्व एमएलसी), अली उल्लाह, देवेंद्र राय और सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राजनारायण प्रसाद राष्ट्रीय महामंत्री संगठन

राजनारायण प्रसाद को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मोहम्मद लतीफ को राष्ट्रीय महामंत्री कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। राघवेंद्र प्रताप सिंह यादव (एडवोकेट), सुनील कुमार शुक्ला, श्रवण कुमार, सुनील त्यागी (डीएसपी सेवानिवृत्त) और अनिस लाल श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

के.जी. वर्मा, सत्येंद्र तिवारी, रामकुमार सिंह, आशुतोष राय और जे.बी. सिंह (एडवोकेट) समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राजू कुमार, सत्येंद्र यादव, जटाशंकर सिंह जहरीली, सरदार यशवीर सिंह, विशाल तिवारी, धन प्रसाद शर्मा, वंदना यादव (एडवोकेट), संदीप मैनी, शिवदयाल सिंह, दुर्गेश राय (एडवोकेट), कन्हैया पांडेय, उदय भान और अमित शर्मा को भी राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। कीर्ति कपूर (एडवोकेट) को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी में 27 सदस्य शामिल

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें ए.के. सिंह, ए.के. विश्वकर्मा, अजय राय, वी.के. राय, मो. समीर अंसारी, डॉ. आशीष आर्य, मुकेशचंद शर्मा, दुर्गेश मिश्रा, तारकेश्वर भारतीय, सुरेंद्र कुमार, रवि कुमार, दुष्यंत कनौजिया, दीपक नागपुर, प्रदीप तिवारी, कल्पनाथ पासवान और मेनका रमन समेत अन्य नाम शामिल हैं।

इसके अलावा आदित्य विक्रम सिंह, अरुण सिंह त्यागी, प्रेम सिंह गुर्जर, राकेश मीणा, प्रमोद शर्मा, प्रवीण सिंह, अविनाश दुबे, अजय राय, अभिषेक राय, डॉ. शिव सिंह यादव और मो. मिर्जा अंसारी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

पार्टी की राष्ट्रीय महिला जनता मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. अलका राय और जनता किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेश कुमार सिंह को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।

जनता पार्टी के विचारों से प्रेरणा लेने का दावा

पार्टी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी आम जनता की पार्टी के रूप में काम करेगी। पार्टी ने वर्ष 1977 में जेपी के नेतृत्व में बनी जनता पार्टी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए राजनीति में परिवर्तन और सुधार के लिए कार्य करने की बात कही है।

पार्टी ने लोकतंत्र और संविधान के लिए काम करने वाले नेताओं को अपना मार्गदर्शक बताते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ता सम्मेलनों की योजना भी बनाई गई है, जिसकी शुरुआत लखनऊ से किए जाने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!