गोमतीनगर विस्तार में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद!

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया IFB कंपनी का AC आउटडोर यूनिट और Luminous UPS बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार विजय नगर, खरगापुर निवासी विजय बहादुर यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर का ताला तोड़कर AC का आउटडोर यूनिट और Luminous UPS चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर गोमतीनगर विस्तार थाने में मु.अ.सं. 0157/2026, धारा 305(a)/331(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के जरिए आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने 4 सितंबर 2026 की रात करीब 3:24 बजे शालीमार बंधा रोड के किनारे, गोमतीनगर विस्तार से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश चौहान (करीब 19 वर्ष), निवासी ग्राम इटहा, थाना नानपारा, बहराइच और वर्तमान में मखदूमपुर, गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ में किराये पर रहने वाले तथा करन मंडल (करीब 18 वर्ष), निवासी ग्राम कल्सी, थाना हरिरामपुर, जिला माल्दा, पश्चिम बंगाल और वर्तमान में मखदूमपुर, गोमतीनगर विस्तार में किराये पर रहने वाले के रूप में हुई है।
बरामदगी
- IFB कंपनी का AC आउटडोर यूनिट — 01
- Luminous UPS — 01
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं मिला है। मामले में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक उमंग कसौधन, उपनिरीक्षक अंकित कुमार समेत थाना गोमतीनगर विस्तार की पुलिस टीम शामिल रही।




