Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
टॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

‘#BeatTheHeat’ हाइड्रेशन सेवा भंडारे से लोगों को मिली राहत

क्लाइमेट पर चर्चा की पहल, 1500 से अधिक लोगों को वितरित किया गया शीतल पेयजल और फ्रूटी

लखनऊ। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहल “क्लाइमेट पर चर्चा” द्वारा द्वितीय बड़ा मंगल के अवसर पर मंगलवार को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास ‘#BeatTheHeat’ हाइड्रेशन सेवा भंडारे का आयोजन किया गया। लखनऊ में पहली बार आयोजित इस विशेष सेवा अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन और सराहना मिली।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को लू और गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने के साथ-साथ पर्याप्त जल सेवन के प्रति जागरूक करना था। आयोजन के दौरान 1500 से अधिक राहगीरों, श्रमिकों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को शीतल पेयजल एवं फ्रूटी वितरित की गई। पूरी तरह युवाओं द्वारा संचालित इस पहल ने सामाजिक सेवा और पर्यावरणीय जागरूकता का अनूठा संदेश दिया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं युवा नेता वशिष्ठ श्रीवास्तव की उपस्थिति ने आयोजन को और उत्साहपूर्ण बनाया।
कार्यक्रम का संचालन सीपीसी टीम के आशुतोष तिवारी, काजल सिंह, तरणप्रीत, कृष्णम, शिवा, अभिषेक, हर्ष एवं अर्पिता की अगुवाई में किया गया। आयोजकों ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे हीट स्ट्रोक एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव हो सके।
“क्लाइमेट पर चर्चा” की यह पहल केवल एक सेवा अभियान नहीं, बल्कि समाज को जल संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!