Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

लखनऊ के विभूतिखंड में निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में हादसा, एक मजदूर की मौत, एक घायल!

लखनऊ, 30 अप्रैल 2026 राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन में बड़ा हादसा हो गया। आईजीपी रोड स्थित एनटीपीसी भवन के सामने बन रहे भवन के बेसमेंट में खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी व निर्माण सामग्री धंसने से दो मजदूर दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना विभूतिखंड पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल फायर सर्विस व एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए बेसमेंट में फंसे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला।

दोनों घायलों को तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान लक्ष्मी शंकर अवस्थी (36 वर्ष), निवासी बाराबंकी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे मजदूर तुलसीराम, निवासी बाराबंकी, को मामूली चोटें आई थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!