क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक
10 साल बाद भी नहीं मिला प्लॉट! सड़कों पर उतरे सैकड़ों खरीदार, बिल्डर पर फूटा गुस्सा

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में पार्थ इंफ्राबिल्ट कंपनी के खिलाफ खरीदारों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 10 साल पहले लॉटरी के जरिए प्लॉट आवंटित होने के बावजूद आज तक कब्जा नहीं मिला। परेशान निवेशकों ने कानपुर रोड स्थित साइट ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि 2016-17 में पूरी रकम लेने के बावजूद कंपनी प्लॉट देने में टालमटोल कर रही है। कई लोग बैंक लोन और किराए के दोहरे बोझ में फंसे हैं। मौके पर कोई अधिकारी न मिलने से आक्रोश और बढ़ गया। खरीदारों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की है।




