*स्वर्गीय उमा शंकर जी की पंचमी पुण्यतिथि पर 28 अप्रैल को होगा भव्य धार्मिक, सामाजिक एवं भक्ति कार्यक्रम*

लखनऊ में उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन रोशन सिंह “चंदन” द्वारा अपने स्वर्गीय पिता की पंचमी पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को अप्रैल को इंदिरा नगर स्थित उमा पैलेस-2 में भव्य धार्मिक, सामाजिक एवं भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुबह गौशाला में हजारों गायों को फल व चारा खिलाया जाएगा, साथ ही बंदरों एवं अन्य पशुओं को भी भोजन कराया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत शाम को विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा भव्य भक्ति संध्या प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।
रोशन सिंह “चंदन” ने बताया कि इस आयोजन में समाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार बंधु एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। प्रेस कांफ्रेस के दौरान आचार्य मनोज पाण्डेय, पूर्व मैनेजर कोआपरेटिव बैंक कृपाशंकर मिश्रा, स्वामीनाथ यादव, मनीष उमारावँ, अवनीश सिंह उपस्थित रहे।




