
महाराष्ट्र के चर्चित मालेगांव ब्लास्ट 2008 केस में पहले फंसे फिर बरी हुए कर्नल श्रीकांत पुरोहित को प्रमोशन मिल गया है। भारतीय सेना ने उन्हें ब्रिगेडियर पद पर पदोन्नति के लिए मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से मिली है।
सशस्त्र बल न्यायाधिकरण ने कर्नल पुरोहित की पदोन्नति की याचिका पर सुनवाई के बाद, 31 मार्च 2026 को होने वाली उनकी सेवानिवृत्ति पर रोक लगा दी थी। कर्नल पुरोहित ने ट्रिब्यूनल से कर्नल और ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोशन की मांग की थी। उन्होंने दलील दी थी कि मालेगांव धमाका मामले में उनकी गिरफ्तारी और लंबे समय तक चले मुकदमे के कारण प्रमोशन रुक गया।




