Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिकस्वास्थ्य

घरों की छतों पर उगेंगी सब्जिया, लखनऊवासियों की थाली में होगा जहरमुक्त भोजन!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन्दिरा भवन स्थित उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग कार्यालय में आज गो आधारित प्राकृतिक जीवनशैली को बढावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत “पोषण एवं आरोग्य वाटिका” कार्यक्रम का आयोजन गो सेवा आयोग में किया गया। यह कार्यक्रम किसान युग फाउंडेशन के नीरज शर्मा, केयर एजुकेशन ट्रस्ट की डॉ सीमा यादव एव उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ ।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य गमलों में जहरमुक्त प्राकृतिक सब्जियो के उत्पादन को बढावा देना है. ताकि शहरी परिवेश में भी लोग अपने घरों पर शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन उगा सके। कार्यक्रम के माध्यम से “लखनऊ वासियों की थाली में जहरमुक्त भोजन” पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें आयोग के अध्यक्ष से श्याम बिहारी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अन्य गो सेवी संस्थाएं एवं गो प्रेमी भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए ।

कार्यक्रम में केयर एजुकेशन ट्रस्ट की डॉ. सीमा यादव की भी महत्वपर्ण सहभागिता रही। उनके द्वारा सिधौंली में संचालित गौशाला के माध्यम से गो सेवा एवं गो संवर्धन का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान नीरज शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा गाय के गोबर से निर्मित गमले तथा अन्य गो आधारित उत्पाद जैसे जीवामृत एवं बीजामृत तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही कार्बन क्रेडिट के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय और लाभ प्राप्त हो रहा है।

अपने संबोधन में अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनका प्रमुख मिशन है कि जहरमुक्त भोजन हर एक व्यक्ति की थाली तक पहुंचे, जिसके लिए गो आधारित प्राकृतिक खेती एवं उत्पादों को व्यापक स्तर पर बढावा दिया जा रहा है। लखनऊ जनपद विमिन्न सरकारी गौशालाओं का संचालन हो रहा है, जिसमें गाय के गोबर से विभिन्न गो उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं ।

यह पहल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का “स्वस्थ भारत” एव “आत्मनिभार भारत” कं संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!