यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक
पेट्रोल-डीजल या गैस जमा की तो होगी कड़ी कार्रवाई, सीएम योगी का सख्त संदेश!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कथित किल्लत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में इनकी कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और फील्ड में जाकर लगातार निरीक्षण किया जाए। साथ ही आगामी नवरात्र, ईद-उल-फितर और यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।




