क्राइमटॉप न्यूज़यूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

‘गलत जांच रिपोर्ट लगाई तो होगी FIR’ सीएम योगी के सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि हर मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष और गहन होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच में कोई भी लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने शिकायत की कि उनके मामलों में गलत रिपोर्ट लगाई गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत आदेश दिया कि दोषी लोगों या अधिकारियों की पहचान कर FIR दर्ज की जाए। सीएम योगी ने कहा कि हर मामले का निस्तारण सिर्फ निष्पक्ष जांच के बाद ही होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!