धर्मयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

श्री गुरु सेवा समिति संस्था एवं बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के तत्वाधान में सुंदरकांड पाठ का हुआ भव्य आयोजन

लखनऊ : बागेश्वर धाम शिष्य मण्डल एवं (श्री गुरु सेवा समिति संस्था) के तत्वाधान में सिद्धपीठ श्री बागेश्वर धाम से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के निर्देश में लखनऊ पधारे संत आचार्य रोहित रिछारिया के श्रीमुख से सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया।

यह आयोजन बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के निदेश पर संस्था द्वारा किया गया जिसका उद्देश्य भारत को हिन्दू राष्ट्र एवं सनातन एकता का संदेश देना है यह कार्यक्रम लखनऊ के निराला नगर स्थित जे.सी गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ।

जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने इसमें भाग लिया व हनुमान जी महिमा जानी। इस कार्यकरम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, उपाध्यक्ष अरुणिमा श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, अनुराधा सिंह, निधि पाठक, सविता मिश्रा, जयश्री भटनागर, सविता शर्मा, जंग बहादुर सिंह,ऐना महेंद्र, संजय मिश्रा, दीपांशु द्विवेदी , देवांशी श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, बबिता शुक्ला,पवन पाठक, गिरीश चंद्र पाठक, उमाद्विवेदी, नीलम इत्यादि के साथ सैकड़ों भक्त शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!