विराट हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज का भरत नगर तिलक बस्ती में भव्य आयोजन

लखनऊ: विराट हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज भरत नगर की तिलक बस्ती के सकल हिंदू समाज द्वारा २६ जनवरी को ऐशबाग रामलीला ग्राउंड पर आयोजित किया गया ।

सर्व प्रथम कार्यक्रम में संस्कृति कार्यक्रम डांस स्फीयर राम नगर के बच्चों द्वारा हुआ उसके बाद वीर रस कवि बंधु विख्यात मिश्रा व प्रख्यात मिश्रा ने बहुत सुंदर कविता प्रस्तुत की मुख्य वक्ता के रूप में अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने हिंदू समाज को संबोधित किया कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे लोग एकत्रित हुए और सब ने एक साथ समरसता भोज किया कार्यक्रम मे लगभग १२०० लोग उपस्थित हुए मंच संचालन अनुज गुप्ता ने किया इस कार्यक्रम मातृ शक्ति से प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय प्राचार्य नवयुग डिग्री कॉलेज भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संदीप बंसल, ऐशबाग रामलीला के अध्यक्ष हरीश चंद अग्रवाल शास्त्री, नगर दुर्गा जी मंदिर से पवन अग्रवाल, तारा चंद अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद से ओम प्रकाश धानुक, ब्रह्माकुमारी शिवशक्ति दीदी ने मंच की शोभा बढ़ाई ।

इस कार्यक्रम की संचालन समिति से दीपक, रोहित, शिवा, राम, अनिल, विजय, दिलीप, राज बहादुर, वीरेंद्र गौतम, मोहित, और विशेष कर भाग कार्यवाह अनुज गुप्ता ने इस बस्ती के कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया।





