Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
टॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

जीपीओ में धूमधाम से मनाया गया गणतन्त्र दिवस, पोस्टमास्टर जनरल मुख्यालय परिक्षेत्र लखनऊ सुनील कमार राय द्वारा ध्वज फहराया गया।

लखनऊ:  जीपीओ में 26 जनवरी 2026 को 77 वां गणतन्त्र दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि इसी ऐतिहासिक प्रांगण में काकोरी कांड के मुकदमे की सुनवाई हुई थी तथा चार अमर शहीदों को फाँसी की सजा सुनायी गयी थी जिससे इस स्थल का स्वतंत्रता संग्राम में विशेष ऐतिहासिक महत्व है।

यह प्रथम अवसर था जब लखनऊ जीपीओ प्रांगण में काकोरी कांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस पहल के अंतर्गत पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने काकोरी कांड के अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफ़ाक उल्ला ख़ान एवं राजेंद्रनाथ लाहिड़ी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके सम्मान में दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात् प्रांगण में ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा संविधान के आदर्शों, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के महत्व पर प्रकाश डाला। काकोरी के शहीदों के बलिदान का इतिहास भी याद दिलाया। उन्होंने डाक विभाग की जनसेवा में भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी से कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय एवं जीपीओ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। देश भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!