Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
टॉप न्यूज़दुनिया

ना दिल्ली और ना रावलपिंडी, बांग्लादेश सबसे पहले, BNP की पहली रैली में बोले ‘तारिक रहमान

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रमुख तारिक रहमान ने आज सिलहट से अपने चुनावी प्रचार का आगाज किया है. इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान को लेकर नया नारा भी दिया. तारिक रहमान ने कहा, “न दिल्ली, न पिंडी, न कोई दूसरा देश—पहले बांग्लादेश.” इतना ही नहीं, उन्होंने पहली ही रैली में बांग्लादेश की कट्टर धार्मिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी पर जमकर निशाना भी साधा. तारिक रहमान ने कहा कि अल्लाह हर चीज का मालिक है, लेकिन कुछ लोग जन्नत के टिकट बेचकर वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं.

गुरुवार को सिलहट के आलिया मदरसा मैदान में बीएनपी की पहली चुनावी रैली में तारिक रहमान ने कहा, “वे चुनाव से पहले ही लोगों को धोखा दे रहे हैं; चुनाव के बाद वे क्या करेंगे, यह तो सभी जानते हैं. कुछ नेताओं का समर्थन करने का दावा करने वालों को इस देश की जनता ने 1971 में ही देख लिया था.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!