
लखनऊ। पितृ पक्ष के अवसर पर इंदिरा नगर स्थित उमा पैलेस-2 में उमा फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 28 सितंबर 2026, सोमवार को विशेष धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पितरों की स्मृति में हवन-पूजन और वैदिक धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं को भोजन कराकर जीव सेवा भी की जाएगी। आयोजकों के मुताबिक, जीव सेवा के उपरांत वैदिक ब्राह्मणों का पूजन-अर्चन कर उन्हें भोजन कराया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से पितृ पक्ष की धार्मिक परंपराओं के साथ जीव सेवा और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
उमा फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष रौशन सिंह ‘चंदन’ ने बताया कि कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और धार्मिक आस्था की भावना के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जरूरतमंद जीवों की सेवा करना भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।
संस्था की ओर से लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर हवन-पूजन एवं जीव सेवा में सहयोग करने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर संस्था की तैयारियां की जा रही हैं।




