Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़सामाजिक

बीबीडी में चोरों का आतंक जारी, एक ही रात में दो घरों में चोरी!

माधव ग्रीन सिटी कॉलोनी में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!

लखनऊ। राजधानी के बीबीडी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला माधव ग्रीन सिटी कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, देर रात चोर कॉलोनी में दाखिल हुए और सुनसान का फायदा उठाते हुए दो मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध युवक का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उनका कहना है कि यदि रात के समय प्रभावी गश्त होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। कॉलोनीवासियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर बीबीडी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस इन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सफल नहीं हो पा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!