क्राइमयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
लखनऊ में 14 साल की किशोरी का शव फंदे से मिला! दुष्कर्म के विरोध में हत्या का आरोप, बालागंज चौराहे पर हंगामा

लखनऊ के बालागंज रेलवे कॉलोनी में घरेलू काम करने वाली 14 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि किशोरी के साथ गलत काम करने की कोशिश के विरोध में उसकी हत्या की गई। घटना के विरोध में परिवार और स्थानीय लोगों ने बालागंज चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मामले में मकान मालिक के बेटे को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, जबकि दुष्कर्म की आशंका की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।




