Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
टॉप न्यूज़यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

लखनऊ से कोलकाता जा रही एक फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी। इस विमान में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम सवार थे।

लखनऊ : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। इसी फ्लाइट से यूपी के दोनों डिप्टी सीएम भी अमौसी से कोलकाता के लिए जा रहे थे। इसी विमान में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी सवार थे। इस विमान को रनवे से पहले ही रोक दिया गया। यात्री करीब 1 घंटे तक फ्लाइट में फंसे रहे।

मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर मौजूद इंजीनियरों की टीम ने फ्लाइट की जांच की। तकनीकी खराबी को सही करने के बाद फ्लाइट को उड़ान की अनुमति दे दी। इसी फ्लाइट में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। इंडिगो की फ्लाइट 6E-505 में तकनीकी खराबी आई थी। 9 मार्च सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ से कोलकाता के लिए एक घंटा देरी से फ्लाइट रवाना हुई है।

दो दिन पहले केशव प्रसाद के हेलीकॉप्टर में आई थी खराबी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में दो दिन पहले धुआं भर गया था। वे लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। वहां बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में दो दिवसीय सरस महोत्सव का उद्घाटन करना था। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था।

हेलीकॉप्टर ने लखनऊ के ला मार्टिनियर ग्राउंड (ला मार्ट्स) से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी आ गई। सबसे पहले हेलीकॉप्टर का डिस्प्ले बंद हो गया। फिर अचानक केबिन में धुआं उठने लगा। धुआं इतनी तेजी से फैला कि पूरा केबिन धुंए से भर गया। स्थिति बहुत गंभीर हो गई थी। पायलट ने तुरंत समझदारी दिखाई और हेलीकॉप्टर को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!