लक्ष्य बड़ा है और समय कम है, गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर पार्टी की विचारधारा को पहुंचाएं : अनुप्रिया पटेल
चुनाव आयोग के एसआईआर प्रकिया में पदाधिकारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं : आशीष पटेल

लखनऊ, 02 फरवरी 2026। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रदेशभर से हुए सभी पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि लक्ष्य बड़ा है और समय कम है। गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर आम जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। आपका यही जुनून हम सब को बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए ताकत देगी।

पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर दिया गया जोर मौका था पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक का, सोमवार को पार्टी कैंप कार्यालय पर आयोजित इस बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि समय रहते हमें सभी कील कांटे को दुरुस्त कर पार्टी संगठन में कार्य करने के लिए जुट जाने की जरूरत है। आने वाला वर्ष चुनाव का है। आने वाले वर्ष में पंचायत चुनाव और विधानसभा के चुनाव होंगे। इन चुनावों में हमें बड़ी सफलता तभी हासिल होगी, जब पार्टी का विचार, पार्टी का झंडा हर गांव, हर बूथ तक पहुंच जाएगा। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तब जाकर बड़ा लक्ष्य हासिल करने में हम सब कामयाब होंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी पंचायत चुनावों और विधानसभा के चुनावों में मज़बूती से भागीदारी करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का टिप्स दिया। कहा पंचायत और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी समन्वय बढ़ाकर अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री आशीष पटेल जी उपस्थित एक-एक पदाधिकारियों से मुखातिब हुए और सभी के साथ सीधा संवाद कर प्रदेश में चल रहे चुनाव आयोग के एसआईआर प्रकिया का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों को एसआईआर प्रकिया में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करते हुए उचित मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़े इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा, ताकि आगामी वर्ष में होने वाले चुनाव में एक भी उचित मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे।
इस संगठन समीक्षा बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री आशीष पटेल जी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र प्रसाद पाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह, रामनयन पटेल, नागेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार, गिरजेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम और पार्टी के विधायकगण मौजूद रहे।




