टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देश
इकोनॉमिक सवें: रील्स-शॉर्ट्स की लत से बर्बाद हो रहे युवा, बुजुर्ग भी चपेट में

हाल ही में जारी इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 में सोशल मीडिया की लत को लेकर बेहद चिंताजनक खुलासे किए गए हैं। सर्वे के अनुसार, रील्स और शॉर्ट्स देखने का नशा युवाओं (विशेषकर 15-24 वर्ष) को मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार बना रहा है।
लगातार स्क्रॉलिंग और सोशल मीडिया पर दूसरों से तुलना करने की आदत युवाओं में एंग्जाइटी, डिप्रेशन, तनाव और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याएं पैदा कर रही है। सर्वे में यह भी बताया गया है कि यह लत केवल युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि घर के बड़े-बुजुर्ग भी मोबाइल स्क्रीन में इस कदर खोए रहते हैं कि उन्हें अपने आसपास की गतिविधियों की खबर नहीं रहती।




