
चीन ने अमेरिका द्वारा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने के निमंत्रण को औपचारिक रूप से ठुकरा दिया है. बीजिंग ने स्पष्ट किया कि वह संयुक्त राष्ट्र की मुख्य भूमिका वाले अंतरराष्ट्रीय सिस्टम के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी नए समांतर मंच की जरूरत नहीं समझता. चीन का यह कदम दर्शाता है कि वह अमेरिका के नेतृत्व वाले किसी भी नए वैश्विक समूह के बजाय मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को प्राथमिकता देना चाहता है.




