
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपने विशाल रन-टाइम से सबको चौंका दिया है। यह फिल्म पूरे 199 मिनट (3 घंटे 19 मिनट 07 सेकंड) लंबी होगी, जो इसे बॉलीवुड की सबसे लंबी वॉर फिल्मों में से एक बनाती है। मेकर्स इस बार युद्ध के मैदान के साथ-साथ जवानों की इमोशनल कहानियों को भी गहराई से दिखाने वाले हैं। इतनी लंबी अवधि के साथ सनी पाजी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार हैं।




