Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
टॉप न्यूज़दिल्ली NCRबॉलीवुड

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखेगी इंडियन सिनेमा की झांकी भंसाली करेंगे लीड

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस साल रिपब्लिक डे परेड के लिए संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर इंडियन सिनेमा को सेलिब्रेट करने वाली एक खास झांकी तैयार की है. यह झांकी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर नजर आएगी. यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार कोई इंडियन फिल्म डायरेक्टर देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय समारोह में सिनेमा को रिप्रेजेंट करेगा.

यह पहल इंडियन सिनेमा की सांस्कृतिक समृद्धि, क्रिएटिव एक्सीलेंस और ग्लोबल असर को सामने लाती है, एक ऐसा आर्ट फॉर्म जो लंबे समय से दुनिया भर में भारत का सबसे मजबूत कल्चरल एंबेसडर रहा है. इस सहयोग को लेकर एक सूत्र ने TOI से कहा कि यह पहली बार है जब इंडियन सिनेमा के सच्चे फ्लैग-बेयरर संजय लीला भंसाली गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह ऐतिहासिक सम्मान इंडियन सिनेमा के लिए एक अहम मोमेंट है और इससे देशभर में एक मजबूत माहौल बनेगा. इस खास मौके के लिए संजय लीला भंसाली से बेहतर कोई प्रतिनिधि नहीं हो सकता.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!