टॉप न्यूज़महाराष्ट्रराजनीति
#BreakingNews : मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर, BMC की मेयर महिला होगी, लॉटरी से हुआ मेयर पद का फैसला

मुंबई BMC चुनाव के बाद मेयर किस वर्ग से होगा, इसका फैसला हो गया है. गुरुवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए लॉटरी से निकाला गया, जो महिला के पक्ष में गया. नवी मुंबई, पुणे और नाशिक नगर निगम में भी लॉटरी के बाद महिला के खाते में मेयर पद गया है. मुंबई मेयर पद चुनाव में इसको लेकर काफी कशमकश थी कि मेयर पद किस वर्ग में जाएगा.




