टॉप न्यूज़यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

अपर्णा से तलाक लेने और उनको भला-बुरा कहने वाली इंस्टा पोस्ट पर प्रतीक यादव का पहला रिएक्शन आया, अब तो सब साफ हो गया!

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव विवाद में नया मोड़ समाने आया है. प्रतीक यादव ने चुप्पी तड़ते हुए कहा- "यह मेरा निजी मामला है." आईडी हैक होने के दावों पर लगा लगा विराम.

लखनऊ : अपनी पत्नी और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के खिलाफ इंस्टाग्राम पर विस्फोटक पोस्ट करने वाले प्रतीक यादव ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. प्रतीक यादव से बातचीत में पहली बार इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. जब उनसे अपर्णा यादव को लेकर किए गए विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘यह मेरा निजी मामला है और इस पर मैं कोई बात नहीं करना चाहता हूं.” प्रतीक ने उन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था या किसी और ने लंदन से यह पोस्ट किया है.

कब और कैसे शुरू हुआ था ये विवाद?

विवाद तब शुरू हुआ जब प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर चौंकाने वाले पोस्ट किए थे.

पहले पोस्ट में कहा गया, “मैं इस स्वार्थी औरत से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं. इसने मेरे पारिवारिक रिश्ते बर्बाद कर दिए. इसका एकमात्र लक्ष्य है मशहूर और प्रभावशाली बनना. इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है, लेकिन इसे कोई परवाह नहीं. क्योंकि इसे सिर्फ अपनी ही चिंता है. मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी, और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने इससे शादी की.”

दूसरे पोस्ट में कहा गया, “मेरी मां से मेरा रिश्ता तोड़ दिया. मेरे पिता से मेरा रिश्ता तोड़ दिया. मेरे भाई से मेरा रिश्ता तोड़ दिया. सिर्फ़ मशहूर होना चाहती है. मैं अपने जीवन में इससे बड़ा झूठा नहीं देखा (मैं अपने बच्चे की कसम खाता हूं…”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!