लखनऊ में STF ने दबोचा लोन फ्रॉड का मास्टरमाइंड, 100 लोगों के नाम पर करोड़ों का खेल!

लखनऊ में यूपी STF और साइबर क्राइम टीम ने करोड़ों रुपये के फर्जी लोन घोटाले का खुलासा करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड आमिर अहसन को आईआईएम रोड स्थित सहारा होमर के पास से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि गिरोह ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 100 से अधिक लोगों के नाम पर फर्जी लोन पास कराए। पहले ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की जानकीपुरम शाखा के मैनेजर गौरव सिंह समेत चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। शिकायतकर्ता राज बहादुर गुरुंग के नाम पर 9.50 लाख का मुद्रा लोन और 1.50 लाख का कार लोन फर्जी तरीके से पास किया गया था। एएसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक, गिरोह आधार-पैन की फोटो एडिट कर फर्जी दस्तावेज बनाता था। STF को आरोपित के पास से लग्जरी गाड़ियां, कार्ड और नकदी बरामद हुई है। मामले में और बड़े खुलासे की संभावना है। क्या आपको लगता है कि बैंकिंग सिस्टम में ऐसी साठगांठ रोकने के लिए सख्त डिजिटल वेरिफिकेशन जरूरी है?




