Uncategorizedदेशबॉलीवुडयूपी

नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विवाद की आंच अब लखनऊ तक पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर मेकर्स के खिलाफ फिल्म बॉडी ने भी नोटिस जारी किया है।

हजरतगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ मामला

लखनऊ : हजरतगंज पुलिस स्टेशन में ‘घुसखोर पंडित’ के निर्देशक और टीम के खिलाफ सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में लखनऊ कमिश्नरेट का कहना है कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेकर्स को अनाधिकृत शीर्षक का इस्तेमाल करने पर नोटिस 

एफएमसी की ओर से फिल्म के मेकर्स को नोटिसे भेजा गया है। इस नोटिस में कहा गया कि आप आईएमपीए के एक वास्तविक सदस्य हैं। हमारे आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार आपने ‘घूसखोर पंडित’ शीर्षक के लिए आवेदन भी नहीं किया है। फिल्म मेकर्स कंबाइन के नियमों और विनियमों के अनुसार, आप इस अनअथराइज्ड और बिना आवेदन किए स्वीकृत शीर्षक का उपयोग नहीं कर सकते। निर्माताओं से तत्काल जवाब मांगते हुए, नोटिस में उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

नेटफ्लिक्स से भी शीर्षक का इस्तेमाल न करने की अपील

दूसरी ओर एफएमसी ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को भी नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आप फ्राइडे स्टोरी टेलर्स एलएलपी के नीरज पांडे द्वारा निर्मित फिल्म ‘घुसखोर पंडात’ को अपने प्रतिष्ठित चैनल नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर रहे हैं। फिल्म ‘घुसखोर पंडात’ शीर्षक के लिए किसी भी निर्माता संघ से आवेदन या मंजूरी नहीं ली गई है। फिल्म निर्माता संघ के नियमों और विनियमों के अनुसार, शीर्षक का अनाधिकृत उपयोग अवैध है। एफएमसी ने नेटफ्लिक्स से फिल्म के लिए इस शीर्षक का उपयोग बंद करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!