ईश वेलफेयर टीम का सराहनीय प्रयास, पॉल मर्सी होम में सेवा कार्यक्रम सम्पन्न।
विशेष महिलाओं व बच्चियों के बीच खाद्य सामग्री व उपहार वितरित, समाजसेवियों की सहभागिता से सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

दिनांक 12 अप्रैल 2026 को ईश वेलफेयर टीम द्वारा पॉल मर्सी होम में आश्रित मानसिक रूप से विशेष (मंदित) महिलाओं एवं बच्चियों के बीच एक सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे टीम के सदस्यों एवं सहयोगी समाजसेवियों जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, गिरीश कुमार सिंह, मयंक सिंह, जी एस विर्दी, भैरव जी, आरती कपूर (उमा ज्वेलर्स), सुश्री ज्योति खरे सिविल डिफेन्स, नूतन वर्मा , शिखा जी, रुची मिश्रा, एडवोकेट रिचा मिश्रा, पवन सिंह जी, जीत बहादुर पुरी, सुभाष चंद्र मिश्रा, शर्मा जी, कमल सेन, संजय वर्मा ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा आवश्यक खाद्य सामग्री- 60 किलोग्राम आटा, 65 किलोग्राम चावल, 26 किलोग्राम दाल, 10 किलोग्राम सरसों तेल, 15 किलोग्राम भूना चना, 15 किलोग्राम चूरा, 15 किलोग्राम रवा, 10 किलोग्राम चीनी एवं 3 किलोग्राम नमकीन भेंट किया गया।

इसके अतिरिक्त बच्चियों एवं महिलाओं को बंद मक्खन, केले एवं फ्रूटी वितरित की गई, जिसे पाकर वे अत्यंत प्रसन्न एवं आनंदित दिखाई दीं। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भावुकता एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रभु का स्मरण कर सेवा का अवसर प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र सिंह ने सभी सहयोगी समाजसेवियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जरूरतमंदों के जीवन में मुस्कान लाई जा सके।
इस अवसर पर सरिता सिंह, नूतन वर्मा, जी एस विर्दी, अतुल सिंह श्रीनेत, संजय सिंह असिस्टेंट सेल्टैक्स कमिश्नर्, एडवोकेट रिचा मिश्रा उपाध्यक्ष निर्मल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी,पेंसनर क्लब से जीतबहादुर् पुरी, सुभाष चंद्र मिश्रा, शर्मा जी, सहित बहुत सारे समाज सेवी गण उपास्थित रहे।




