Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन ने आयोजित किया होली मिलन/सहभोज कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम की तैयारी पर हुई चर्चा

लखनऊ : जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन (रजि0) पत्रकार संगठन द्वारा होली मिलन एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक साथ बैठकर भोजन किया एवं एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। जे पी ए अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने बधाई देते हुए सभी को एकजुट रहकर एक दूसरे का सहयोग करने की सलाह दी साथ ही उन्होंने संगठन के सभी साथियों का हाल-चाल जाना।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जेपीए संरक्षक प्रभाकर प्रहराज संरक्षक विवेक विश्व पांडे संरक्षक जोगिंदर सिंह खालसा संरक्षक भगवान दास पदाधिकारी कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे उपाध्यक्ष रवि जायसवाल उप प्रचार मंत्री मो0 इकबाल सह मीडिया प्रभारी सौरभ निगम संगठन मंत्री राम यादव जे पी ए जिला अध्यक्ष लखनऊ सनी शाह कोषाध्यक्ष शनि कुमार, सदस्य दीपक सिंह, सदस्य रंजीत सिंह, विनोद सिंह, निशांत सिंह, शरद चंद्र, अमित कश्यप, प्रियंका निगम, रोशनी सोनकर, पूर्णिमा सोनकर आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं कार्यकारी संगठन मंत्री प्रवीण सिंह ने मुख्य रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 15 मातृशक्तियों को उनके द्वारा समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए संगठन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!