Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

‘बजना नहीं चाहिए आपत्तिजनक संगीत’, होली को लेकर CM योगी का साफ निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली, रमजान और ईद सहित आगामी पर्वों के दौरान शरारतन माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. सीएम ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की एक भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. होली पर ‘रंग में भंग’ डाला तो पुलिस सख्ती से निपटेगी.

सीएम ने निर्देश दिए कि होली के अवसर पर कहीं भी अभद्र गीत-संगीत नहीं बजना चाहिए और किसी के उत्साह में ऐसा कोई कृत्य न हो जिससे किसी वर्ग, समुदाय या व्यक्ति को नीचा दिखाने या परेशान करने की स्थिति उत्पन्न हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व उल्लास और भाईचारे का प्रतीक होते हैं, न कि किसी को आहत करने का माध्यम.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!