यूपीलोकल न्यूज़
नैमिषनगर और वरुण विहार परियोजनाओं को 1700 करोड़ का बूस्ट “दो लाख लोगों को मिलेगा आशियाना!”

लखनऊ: मुख्यमंत्री विस्तारीकरण योजना के तहत एलडीए की दो बड़ी आवासीय परियोजनाएं—सीतापुर रैथा रोड पर नैमिषनगर और आगरा एक्सप्रेसवे के पास वरुण विहार—अब तेज रफ्तार से आगे बढ़ेंगी। प्रदेश सरकार ने बजट में इनके लिए 1700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 2664 हेक्टेयर में प्रस्तावित वरुण विहार और 1084 हेक्टेयर में विकसित होने वाली नैमिषनगर योजना से दो लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा मिलने की उम्मीद है। भूमि अधिग्रहण किसानों से आपसी सहमति के आधार पर किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री विस्तारीकरण योजना के कुल 3500 करोड़ के बजट में से करीब 50 प्रतिशत राशि लखनऊ को मिलने का अनुमान है। क्या ये मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट राजधानी में बढ़ती आबादी के दबाव को कम कर पाएंगे?




