यूपीराज्यलोकल न्यूज़
लखनऊ में LDA का गरजा बुलडोजर: 40 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, हजरतगंज में 3 मंजिला कॉम्प्लेक्स सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 बीघा क्षेत्र में हो रही 8 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई गोसाईगंज, काकोरी और सैरपुर क्षेत्रों में की गई, जहां बिना ले-आउट स्वीकृति कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। इसके अलावा हजरतगंज के डालीबाग (बटलर रोड) पर लगभग 300 वर्गमीटर में बन रहे तीन मंजिला अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को भी कोर्ट आदेश के बाद सील कर दिया गया। एलडीए अधिकारियों के अनुसार, अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। बिना मानचित्र स्वीकृति और वैध अनुमति के प्लॉटिंग या निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।




