Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
क्राइमयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

लखनऊ: बीबीडी इलाके में घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम का अपहरण, पुलिस जुटी तलाश में

लखनऊ के बीबीडी इलाके के दयाराम पुरवा गांव में बृहस्पतिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार वर्षीय मासूम रिहांश, जो घर के बाहर खेल रहा था, का अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया। पिता राजेश कुमार ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे उनकी पत्नी जब घर से बाहर निकली तो बेटा वहां नहीं था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने बीबीडी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और बच्चे की बरामदगी के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!