Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

98% ग्राहकों के पैसे का क्या होगा? लखनऊ के इस बैंक पर अचानक लगा ताला! जानिए पूरा सच

लखनऊ स्थित इंडियन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रद्द कर दिया है, जिसके बाद 13 फरवरी से बैंक में सभी तरह के लेन-देन बंद हो गए हैं। आरबीआई के मुताबिक बैंक वित्तीय मानकों और बैंकिंग विनियमन अधिनियम की शर्तों का पालन करने में विफल रहा। अब बैंक को परिसमापन में भेजा जाएगा। हालांकि राहत की बात यह है कि करीब 98.75% जमाकर्ताओं को डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) के तहत 5 लाख रुपये तक की बीमा राशि मिलेगी। आरबीआई ने कहा है कि यह कदम जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। आपका क्या मानना है – क्या सहकारी बैंकों पर और सख्त निगरानी होनी चाहिए ताकि आम लोगों की जमा पूंजी सुरक्षित रह सके?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!