Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
टॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा उत्तर प्रदेश (पूर्व) लखनऊ में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ: आज 26 जनवरी, 2026 को 77 वें गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा उत्तर प्रदेश (पूर्व) लखनऊ में किया गया ।  “स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम् एवं समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत” थीम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरांत मनीष कुमार गुप्ता, नियंत्रक महोदय के उद्बोधन के साथ हुआ ।

अपने उद्बोधन में मनीष कुमार गुप्ता, नियंत्रक महोदय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के दीर्घकालिक संकल्प के साथ आगे बढने का संकल्प दोहराया एवं मोबाइल, जनधन एवं आधार के माध्यम से उत्पन्न JAM Trinity एवं UPI की सफलता को भी रेखांकित किया । साथ ही बाहरी चुनौतियां जैसे अमेरिकी टैरिफ नीतियों, यूरोप एवं खाड़ी देशों में व्याप्त संकट, साउथ ईस्ट एशिया में बढते अतिवाद और व्यापार अनिश्चितताओं जैसी बाधाओं के संबद्ध में भी आगाह किया । इसके साथ ही राष्ट्रगान “वन्दे मातरम” की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम‘ का भी महत्व रेखांकित किया गया ।

आदरणीय नियंत्रक महोदय ने “भारत गणतंत्र” के सामाजिक-आर्थिक विकास को मजबूत करने एवं देश को पूर्ण विकसित राष्ट्र में बदलने के लिए, MSMEs को वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाने, मानव संशाधन को एआई और हरित ऊर्जा जैसे उभरते क्षेत्रों में प्राथमिकता देने, टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया तथा इस समावेशी और सतत विकास में दूरसंचार विभाग और उसके द्वारा विकसित आधारभूत ICT ढ़ांचा की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण विशिष्ठ अतिथि संजय कुमार उपमहानिदेशक (बजट), दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय नई दिल्ली ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत राजनीतिक , सामरिक , आर्थिक चुनौतियों के प्रति आगाह करते हुये दूरसंचार के महत्व को इंगित करते हुये भारत के 5G उपलब्धि को रेखांकित किया । साथ ही अपने दायित्वों का ज़िम्मेदारीपूर्ण तरीके से निर्वहन करते हुये सदैव नागरिकों की सेवा में तत्पर रहने का संदेश दिया ।

कार्यक्रम में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण लखनऊ पीठ की लिटिगेशन प्रभारी प्रयागमति गुप्ता भी उपस्थित रहीं । उन्होने अपने अधिकारों के साथ- साथ संविधान के अनुच्छेद ‘51 क’ के अंतर्गत उल्लेखित मूल कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुये अपने विचारों/ शंकाओं / शिकायतों हेतु संविधान प्रदत्त लोकतान्त्रिक माध्यमों के महत्व पर प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम में अंशुल बंसल, हृदेश अग्रवाल, दूरसंचार / इंटरनेट सेवा प्रदाता , पेंशनर्स संगठन के सम्मानित सदस्य, बी एस एन एल के अधिकारी / कर्मचारी आदि वक्ताओं ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए ।

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से आयोजन का समान बांध दिया । बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत नृत्य , कविता , शायरी , गीत आदि प्रस्तुत किए । अंत में पेंशन मित्रों, सफाई मित्रों, सुरक्षा मित्रों एवं सभी बच्चों को सम्मानित किया गया एवं सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!