Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
टॉप न्यूज़युवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

“लखनऊ में VVIP पार्टी का शक्ति प्रदर्शन: 92 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, निषाद समाज को एकजुट करने की रणनीति”

“प्रदीप निषाद ने सरकार और अन्य दलों पर साधा निशाना, पूर्वांचल में मजबूत दावेदारी का किया दावा”

लखनऊ में निषाद समाज के लोगों को राजनीति में हिस्सेदारी के लिए विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP) द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

इस दौरान निषाद समाज से जुड़े बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद, “हेलीकॉप्टर बाबा” ने कई गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखी और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने घोषणा किया कि विकास वंचित इंसान पार्टी उत्तर प्रदेश में 92 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

मौजूदा उत्तर प्रदेश की सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद सरकार में होते हुए भी समाज का भला नहीं कर पा रहे हैं और अपने परिवार को आगे बढ़ाने में दिन-रात लगे हुए हैं, साथ ही उन्होंने दावा किया कि निषाद समाज के लोग किसी अन्य दल को वोट नहीं देंगे, बल्कि एकजुट होकर अपनी ही पार्टी का समर्थन करेंगे। प्रदीप निषाद ने यह भी कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र में उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देगी। उनका कहना था कि पार्टी पूरी ताकत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष दुबे, बरेली के मंडल अध्यक्ष राकेश कश्यप, गोरखपुर के मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत निषाद, महाराजगंज के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी, मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष प्रेम निषाद, संत कबीर नगर के जिला अध्यक्ष पूरोहित निषाद, उन्नाव के जिला अध्यक्ष कार्तिक निषाद तथा प्रयागराज के जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने तथा निषाद समाज के अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हमारे समाज का लोग वोट लेकर विधायक और मंत्री बनते हैं और फिर भाजपा सपा बसपा में जाकर शामिल हो जाते हैं और समाज को हमेशा अपेक्षित करते हैं, ऐसे लोगों का आने वाले चुनाव में समाज द्वारा विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!