यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक
KGMU में अवैध मजारों पर सख्ती, 15 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

लखनऊ का KGMU एक बार फिर अवैध मजारों के मुद्दे को लेकर चर्चा में है. कॉलेज प्रशासन ने इन मजारों को हटाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम जारी करते हुए साफ किया है कि किसी भी तरह की बाधा डालने पर सख्त कार्रवाई होगी. प्रो. केके सिंह के मुताबिक, जिला प्रशासन और पुलिस को जानकारी दे दी गई है, शासन को पूरा प्लान भेजा गया है और विवाद से बचने के लिए मलबा हटाने तक की पूरी तैयारी कर ली गई है.




