यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक
अब जबरन नहीं लगेगा प्रीपेड मीटर! यूपी में बिजली नियमों में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को मिली राहत

उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के नए आदेश के अनुसार सिर्फ स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, लेकिन प्रीपेड मोड पूरी तरह उपभोक्ताओं की इच्छा पर निर्भर होगा। इससे पहले अधिकांश जगहों पर जबरन प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे थे, जिसका विरोध भी हो रहा था। नए नियम से उपभोक्ताओं को राहत मिली है और अब वे अपनी सुविधा के अनुसार प्रीपेड या पोस्टपेड विकल्प चुन सकेंगे।




