
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी और दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को उम्रक़ैद की सजा सुनाई है। साथ ही उसकी दो अन्य सहयोगी फहमीदा और नसरीन को 30-30 साल क़ैद की सजा सुनाई है। इन सभी ने भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर को भारत से अलग करने की साज़िश रची थी।




