थाना तहबरपुर में आयोजित हुआ थाना दिवस, सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं!

आजमगढ़। जनपद के थाना तहबरपुर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
थाना दिवस में भूमि विवाद, आपसी विवाद तथा अन्य विभिन्न मामलों से जुड़ी कई शिकायतें आईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कुछ मामलों का निस्तारण कराया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आम जनता की सुरक्षा व न्याय दिलाने के लिए हमेशा तत्पर है।
इस अवसर पर थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह, एसएसई वीरेंद्र कुमार यादव तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।




