
उत्तर प्रदेश में आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों से कलावा और महिलाओं के मंगलसूत्र उतरवाने की शिकायतें सामने आने के बाद पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान धार्मिक या सांस्कृतिक प्रतीकों को हटाने का कोई निर्देश नहीं दिया गया था। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जिन केंद्रों पर ऐसा हुआ है, वहां संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों को अभ्यर्थियों की आस्था का सम्मान करने के निर्देश भी दोहराए हैं।




