यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक
राजनाथ सिंह और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, लखनऊ के ग्रीन कॉरिडोर का 13 मार्च को लोकार्पण!

लखनऊ में लंबे समय से प्रतीक्षित गोमती नगर ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज का लोकार्पण अब 13 मार्च को होगा। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समतामूलक चौराहे पर इसका उद्घाटन करेंगे। यह कॉरिडोर समतामूलक चौराहे से निशातगंज, हनुमान सेतु होते हुए डालीगंज तक तैयार किया गया है। इसके साथ ही आईआईएम रोड से पक्का पुल तक ग्रीन कॉरिडोर के पहले फेज का भी लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद रक्षामंत्री झूलेलाल घाट पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।




