Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

LPG संकट गहराया! गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें, कई जगह हंगामा-प्रदर्शन और हाईवे जाम

यूपी में रसोई गैस की किल्लत से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कई जिलों में गैस एजेंसियों पर सुबह से लंबी लाइनें लग रही हैं और घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर न मिलने से लोगों का गुस्सा फूट रहा है। प्रयागराज, शाहजहांपुर और गोरखपुर समेत कई जगहों पर हंगामा, प्रदर्शन और पुलिस बुलाने की नौबत आ गई। वहीं गैस की कमी का असर उद्योग-धंधों और होटलों पर भी पड़ रहा है, जिससे कई जगह काम ठप हो गया है। सरकार का कहना है कि कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और आपूर्ति सामान्य रखने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!