यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक
लोग तेजी से सर्च कर रहे ‘इंडक्शन कुकटॉप’, LPG संकट की खबरों के बीच नया ट्रेंड!

एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की खबरों के बीच लोग रसोई के लिए वैकल्पिक विकल्प तलाशने लगे हैं। इसी वजह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर “इंडक्शन कुकटॉप”, “इलेक्ट्रिक चूल्हा” और “गैस का विकल्प” जैसे शब्दों की सर्च तेजी से बढ़ गई है। कई लोग गैस की संभावित देरी से बचने के लिए इंडक्शन को बैकअप किचन उपकरण के रूप में खरीद रहे हैं। हालांकि सरकार और गैस कंपनियों ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और घबराकर खरीदारी न करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि देश में एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।




